नवगछिया : दुर्गा पूजा के मद्देनजर नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी पुरन कुमार झा की देखरेख में समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया ओमप्रकाश सहित अंचल निरीक्षक और सभी थाना अध्यक्षों ने भाग लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक में गंभीर कांडों के निष्पादन, राज सात हेतु प्रस्ताव, भूमि विवाद से संबंधित मामले का निपटारा आदि के संबंध में समीक्षा किया गया।
बैठक में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विधि व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु कई दिशा-निर्देश थानाध्यक्षों को दी गई। पूजा के दौरान पुलिस प्रशासन की सोशल मीडिया टीम 24 घंटे सभी सोशल मीडिया पर नजर रखेगी।

