नवगछिया । विश्व वन्यजीव दिवस पर इस्माईलपुर प्रखंड के नारायणपुर लक्ष्मीपुर पंचायत के हाट पर वन्य जीव संरक्षण व प्रबंधन संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के तत्वाधान में जलज परियोजना अंतर्गत कार्यक्रम हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जलज परियोजना के सहायक समन्वय राहुल कुमार राज ने बताया कि दुनिया में इंसान के अलावा जीव-जंतु व पेड़-पौधों का भी निवास है। इनके बिना पूरी दुनिया की कल्पना नहीं की जा सकती है,लेकिन मौजूदा समय में ये सभी विलुप्त की कगार पर हैं। इनके बचाने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है।
इस दिवस को लेकर हर साल थीम निर्धारित की जाती है। इस साल कार्यक्रम को डिजिटल तौर पर जोड़ने की थीम है। इस थीम के जरिए दिवस को सोशल मीडिया से जोड़ा जाएगा और लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में गंगा प्रहरी व बाल गंगा प्रहरी ने भाग लिया।

