नवगछिया : सिंहकुंड में भीषण कटाव का कहर जारी, ट्रांसफार्मर कराया शिफ्ट

नवगछिया । खरीक प्रखंड के सिंहकुंड गांव के छड़्ड़ापट्टी, जिलेबियामोड़ और सिमतरला समेत विभिन्न जगहों पर कोसी नदी का भीषण कटाव का कहर जारी है। कोसी लगातार गांव की ओर बढ़ रहा है। जिसके कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से तटवर्ती इलाके के लोग लगातार खुद ही अपना घर तोड़ कर सुरक्षित स्थल की ओर शिफ्ट हो रहे हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं, रविवार को जिलेबियामोड़ टोला में लगे ट्रांसफार्मर को ग्रामीणों ने संभावित खतरे को देखते हुए हटाकर सुरक्षित स्थल पर शिफ्ट किया। इस दौरान दिन भर पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित रही, जो देर शाम बहाल हुई।

वहीं, ग्रामीण सूरज सिंह राजपूत, उमेश ठाकुर, सौरभ कुमार, सविता कुमारी, अजय सिंह आदि ने बताया कि कटाव की रफ्तार इतनी तेज है कि बचाव कार्य भी कारगर साबित नहीं हो रहा है। जिसके कारण लगातार कोसी नदी गांव को काट रही है और पूरे गांव के अस्तित्व पर खतरा बढ़ता जा रहा है। तटवर्ती इलाके के लोगों की जिंदगी बद से बदतर हो गई है। लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights