नवगछिया : सावन के झूलनोत्सव को लेकर बाजार का वातावरण भक्तिमय

EVENT

नवगछिया में सावन के झूलनोत्सव को लेकर नवगछिया बाजार का वातावरण भक्तिमय हो गया है। शाम ढलते ही ठाकुबाड़ी एवं मंदिरों के आसपास श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए उमड़ने लगते हैं। बाजार के घाट ठाकुरबाड़ी, हरि महाराज ठाकुरबाड़ी, गरीब दास ठाकुरबाड़ी एवं रेलवे स्टेशन के नीचे बजरंगबली मंदिर में भगवान राधे कृष्णा की प्रतिमा को झुलाया जाता है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाजार के हरी महराज ठाकुरबाड़ी ( सत्यनारायण मंदिर) में विष्णुदत्त शर्मा की देखरेख में भगवान को छप्पन भोग लगाया जाता है एवं राधे-कृष्ण की प्रतिमा को झुलाया जाता है। यहां श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती है। इस कारण सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गये हैं। वहीं, गरीबदास ठाकुरबाड़ी में भी भगवान को झुलाया जाता है एवं छप्पन भोग लगाए जाते हैं।

झूलन को लेकर नवगछिया में मेले-सा नजारा बना हुआ है। गांव-देहातों के अलावा बाजार के भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक मंदिरों में पूजा-अर्चना का आनंद ले रहे हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी ठाकुरबाड़ी एवं मंदिरों के आसपास महिला-पुरुष पुलिस को तैनात किया गया है। रेलवे स्टेशन के नीचे मंदिर में झूलन के साथ- साथ कीर्तन-भजन भी होता है।