Headlines

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी नवगछिया के नवनिर्मित पार्टी कार्यालय का आगाज, प्रवक्ता व मंत्री पहुचे – Naugachia News

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी नवगछिया के नवनिर्मित पार्टी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन आज पटना से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रिमोट से बटन दबा कर किया इस दौरान नवगछिया कार्यालय में मुख्य अतिथि के रूप भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन और बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा उपस्थित रहे

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल कर रहे थे और मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नवगछिया भागलपुर के कार्यकर्ताओं ने जो स्नैह और आर्शीवाद दिया है उसका में आजीवन ऋणी रहूंगा और जो प्यार भागलपुर की जनता हमें देती है उस कर्ज का कभी नहीं चुका सकता उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया और कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव एन डी ए गठबंधन मजबूती से लड़ेंगी और सभी एन डी ए गठबंधन के कार्यकर्ताओं के सहयोग से लोकसभा के तरह विधानसभा फतह करेंगी

बताते चले कि मंत्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं और कार्यालय होने से अब कार्यकर्ता मजबूत होते हैं
वही प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा ने कहा कि संगठन की एकजुटता पर बल दिया

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व विधायक ई शैलेन्द्र, अभय वर्मन, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, कटिहार और पूर्णिया के जिला अध्यक्ष सहित अरविंद चौधरी, गगन चौधरी, रुपेश रुप, मुकेश राणा, अजय कुशवाहा, आलोक बंटू, प्रो भोला कुंवर, सत्यप्रकाश झा, महंत नवल किशोर दास, चन्द्रकिशोर शर्मा, कुमकुम देवी, शबाना आजमी, नंदनी सरकार, पुनम चौरसिया, अनीस यादव, रमेश राय, प्रमोद मंडल, प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार, विजय यादव, कौशल जयसवाल, पवन यादव, आलोक शर्मा, पंकज शर्मा सहित ढेर सारे कार्यकर्त्ता उपस्थित थे

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है