नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान मे दस दिवसीय ताइक्वांडो कैम्प का समापन उच्च विद्यालय लत्तीपाकर धराहरा गोपालपुर मे हुआ.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!समापन के अवसर पर ताइक्वांडो संघ के महासचिव श्री घनश्याम प्रसाद ( राष्ट्रीय रेफरी ) ने सभी खिलाडियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. इस कैंप के मुख्य कोच अंतराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाडी जेम्स फाइटर थे.

इस मौके पर खेल शिक्षक गुलाम मो मुशतुफा, मनोज कुमार, ब्रजेश कुमार, बबीता कुमारी, राजीव कुमार, राजाराम कुमार, संजय कुमार, रामशरूप पंडित, मो जहांगीर, कनकलता कुमारी, मौजूद थे. इस मौके पर मुख्य अतिथि का छात्रों सवागत गीत गा कर सवागत किए. इस कैंप मे 50 बच्चो ने भाग लिया.
