NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

हटाए गए गोपालपुर पीएचसी के अकाउंटेंट, प्राथमिकी की प्रक्रिया प्रारंभ

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के पीएससी के अकाउंटेंट नीरज कुमार को हटाकर उनका चार्ज इस्माइलपुर पीएचसी के लेखापाल बबलू कुमार को दिया गया है। नीरज कुमार पर पीएचसी पर हुई वित्तीय गड़बड़ी के मद्देनजर कार्रवाई की जा रही है। गोपालपुर की वीडियो डॉक्टर रत्ना श्रीवास्तव के अनुसार गोपालपुर पीएससी में 4 लाख 20 हजार रुपए के गबन का मामला प्रकाश में आया है, जिसकी जांच जिलाधिकारी के निर्देश पर की जा रही है। इधर गोपालपुर पीएचसी प्रभारी डॉ सुधांशु कुमार ने गोपालपुर थाना में लेखापाल नीरज कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सोमवार देर रात आवेदन दे दिया है जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है