साम्प्रदायिक व दंगा करने वाले लडकियों के साथ छेडकानी करने वालों व शराबियों की खैर नहीं -Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर : नवगछिया एसपी पंकज सिंहा ने गोपालपुर थाने का निरीक्षण करने के बाद बताया कि पुराने व स्थाई वारंटियों तथा कुर्की की कार्रवाई के बाद भी फरार वारंटियों को अभियान चला कर गिरफ्तार करने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया है. उन्होंने बताया कि गुंडा पंजी में साम्प्रदायिक व दंगा करने वाले लडकियों के साथ छेडकानी करने वालों व शराबियों के नाम दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. एसपी पंकज सिंहा ने बताया कि नवगछिया अनुमंडल में विभिन्न ठेकेदारों द्वारा करवाये जा रहे कटाव निरोधी कार्यों पर आवश्यकतानुसार पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून से खिलवाड करने की छूट नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि कुख्यात कुमोदी यादव पर इनाम घोषित करने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जायेगा. उन्होंने कहा कि नवगछिया में मैट्रिक की परीक्षा कदाचार मुक्त कराने की व्यवस्था की गई है. लडकियों के परीक्षा केन्द्रों पर हुडदंग करने वालों की जमकर खबर ली जाएगी. उन्होंने बताया कि अपराधियों पर लगाम लगाने हेतु गोपालपुर व बिहपुर थाना में घुडसवार पुलिस की तैनाती की गई है.

उन्होंने बताया कि गोपालपुर थाना का खतियान का संधारण काफी अच्छा किया गया है. उन्होंने बताया कि गोपालपुर थाना में 52 मामले लंबित पाये गये हैं. जिसे कम करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है. दूसरी ओर घुडसवार पुलिस ने स्पर संख्या तीन से लेकर कैंप कार्यालय तक गश्त किया .

बताते चलें कि दो ठेकेदारों द्वारा करोडों की लागत से इस्माईलपुर से लेकर बिंद टोली तक कटाव निरोधी कार्य प्रारंभ किया गया है.पिछले वर्ष कमांडो यादव गिरोह द्वारा ठेकेदार से रंगदारी की माँग को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था .हालाँकि कमांडो यादव फिलहाल नवगछिया जेल में बंद है