कोपरिया गांव में पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते रविवार की रात गोली मार उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद हत्यारा पति चंद्रकुमार उर्फ लकड़ यादव फरार हो गया। मृतका लीला देवी (30) की मां खगड़िया जिले की चौथम थाना क्षेत्र के बरमाहा निवासी समतोलिया देवी ने पुलिस को दिए बयान में दामाद सहित तीन को नामजद किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मां के अनुसार 10 वर्ष पूर्व उनकी पुत्री लीला की शादी चंद्रकुमार से हुई थी। रविवार की रात करीब डेढ़ बजे उसी गांव के निवासी फिलहाल दिल्ली में रह रहे बड़े दामाद जवाहर यादव ने उन्हें लीला की हत्या कर दिए जाने की सूचना दी। बड़े दामाद के अनुसार खुद चंद्रकुमार ने दिल्ली में ही रह रहे अपने बड़े भाई राजकुमार यादव को मोबाइल पर बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दिया है।
इस बातचीत को सुन जवाहर ने अपने ससुराल में खबर की। सूचना मिलने के बाद परिजनों के साथ कोपरिया पहुंची समतोलिया देवी ने बंद पड़े घर को खुलवाया। वहां पलंग पर लीला की लाश मिली। सलखुआ पुलिस ने घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लिया। मृतका की मां के अनुसार दामाद उनकी पुत्री के चरित्र पर शक करता था। जबकि दामाद का अपने भाभी से ही गलत संबंध है।

मां ने सलखुआ थाना में दर्ज कराए गए रिपोर्ट में दामाद पर गोली मार हत्या करने व उसके बड़े भाई राजकुमार और उसकी पत्नी पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश ने बताया कि घटना के बाद फरार हुए पति की तलाश में संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है।
