विषहरी पूजा और बकरीद को लेकर शहर की निगहबानी, 107 की कार्रवाई शुरू …

भागलपुर / पटना

विषहरी पूजा और बकरीद को लेकर भागलपुर जिला बल के साथ-साथ आसपास के जिला के बलों की भी सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगाई गई है, जो निगहबानी करेंगे। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि विषहरी पूजा से लेकर बकरीद तक जिला में कुल 1500 महिला और पुरुष जवानों की तैनाती की गई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके अलावा थाने की पुलिस अपने क्षेत्रों में विशेष गश्ती और नजर रखेगी। जरूरत पड़ने पर रैफ के जवानों को भी लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि साम्प्रदायिक समेत उपद्रव के मामलों के जिन अभियुक्तों के विरूद्ध आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है, उनके विरूद्ध भागलपुर पुलिस ने 107 की कार्रवाई की है।

इस सूची में पूरे जिला के कुल 200 लोगों को शामिल किया गया है। जिन्हें विषहरी पूजा से लेकर बकरीद पर्व के बीत जाने तक हर रोज थाना पहुंचकर हाजिरी लगानी होगी।