विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल की टेंडर वाली फाइल गडकरी के दफ्तर पहुंच गई.. निर्माण शुरू

भागलपुर / पटना

भागलपुर । विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल की टेंडर वाली फाइल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दफ्तर पहुंच गई है। फाइल पर मंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) वर्क ऑर्डर देने की कार्रवाई शुरू करेगा। मोर्थ के अभियंता ने बताया कि तकनीकी निविदा में हरियाणा की एसपी सिंगला का टेंडर फाइनल हुआ है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नियमानुसार निविदा के बाद मंत्री की स्वीकृति जरूरी होती है। मंत्री की स्वीकृति के बाद ही ठेका एजेंसी से एग्रीमेंट होगा। जुलाई के अंत तक वर्क ऑर्डर दे दिया जाएगा। मोर्थ के अभियंता ने बताया कि एजेंसी को काम देने के बाद वह अपने स्तर से वन विभाग और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) से निर्माण शुरू करने का क्लियरेंस लेगी।

बता दें कि 958.38 करोड़ के निर्धारित टेंडर से 35.93 करोड़ (3.75%) ज्यादा यानी 994.31 करोड़ पर एसपी सिंगला ने ठेका लिया। एजेंसी को 1460 दिनों में यानी 4 वर्ष में पुल का निर्माण कराना होगा। उल्लेखनीय है कि एसपी सिंगला अभी जिला में सुल्तानगंज-अगुवानी पुल बना रही है। इससे पहले विजय घाट पुल बनाया था।

इससे पहले फरवरी, 2021 में लार्सन एंड टूब्रो का फाइनल हुआ था, किन्तु भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने पुल के स्पेन का फासला 100 मीटर नहीं होने पर एनओसी देने से इंकार किया था। इसके बाद एलएंडटी ने बजट की राशि 400 करोड़ ज्यादा करने की मांग मिनिस्ट्री से की। जहां सहमति नहीं बनी और टेंडर रद्द करते हुए री-टेंडर किया गया।