शिकायतकर्ता को आधार कार्ड की फोटो कॉपी देनी अनिवार्य : कुलपति

भागलपुर / पटना

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में शिकायतकर्ता को अपने आवेदन के साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी देनी अनिवार्य होगी । गुरुवार को यह आदेश कुलपति डॉ. नलिनी कांत झा ने दिया। कुलपति ने बताया शिकायतकर्ता आवेदन तो देते है पर वो अपना नाम और पता बताने से गुरेज करते है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि शिकायत पर कमेटी बनती है लेकिन इसके सामने शिकायतकर्ता नहीं आते है। जिससे आरोपी और विश्वविद्यालय की छवि पर प्रभाव पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए यह रास्ता निकाला गया है। इससे हमें यह पता चल जाएगा कि शिकायतकर्ता कौन है और कहां रहता है। जब हमे जरूरत होगी उसे बुलाया जा सकेगा। इस नियम के बाद शिकायतकर्ता और आरोपी दोनो को सामने लाया जा सकेगा ।