विक्रमशिला पुल-2.0 समानांतर पुल 2023 तक बनेगा, भागलपुर-नवगछिया व हंसडीहा रोड होगा फोरलेन

सूचना/खबरे

एनएच पर हाईकोर्ट चीफ जस्टिस की टिप्पणी और शहर में लग रहे जाम के बाद पथ परिवहन निगम जागा। विभाग के प्रधान सचिव अमृतलाल मीणा शनिवार को भागलपुर पहुंचे। उन्होंने निगम, एनएच व पुल निगम के अफसरों संग बैठक की। समाधान पर हुए फैसले बताए। उन्होंने कहा, जाम से मुक्ति के लिए विक्रमशिला पुल के समानांतर पुल 4 साल में 2023 तक बनेगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह विक्रमशिला पुल से 50 मीटर दूर 51 एकड़ जमीन पर खगड़िया में बने बीपी मंडल पुल की तरह होगा। ताइवान से इसके सामान आएंंगे। दो पायों के बीच 242 मीटर जगह होगी। इससे गंगा में जहाज चलेंगे। भागलपुर-नवगछिया, भागलपुर-हंसडीहा सड़क फोरलेन होगी। इसकी सैद्धांतिक सहमति मिली है। मुंंगेर-मिर्जाचौकी (एनएच-80) की चौड़ाई 7.5 मी. होगी। इस सड़क से जुड़े अन्य पथ निर्माण विभाग की सड़कों की चौड़ाई भी 5.5 से 7.5 मीटर होगी। सर्किट हाउस में शनिवार रात प्रधान सचिव ने बताया, एनएच की चौड़ाई कम है। इसलिए एनएच से जुड़ी सन्हौला-कोतवाली, भागलपुर-अगरपुर सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 7.5 मीटर की जाएगी। -पढ़ें|पेज 5

तत्काल विक्रमशिला पुल पर 20 टन से ज्यादा भार वाले वाहन होंगे प्रतिबंधित

अमृतलाल मीणा प्रधान सचिव

जिले की सभी सड़कों की बढ़ेगी चौड़ाई

प्रधान सचिव मीणा ने कहा, जिले में ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों को भी पथ निर्माण विभाग में ट्रांसफर किया जाएगा। इसकी चौड़ाई बढ़ेगी। वाहनों के बढ़ रहे दबाव को इससे नियंत्रित किया जाएगा। हफ्तेभर में अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एरियल सर्वे सीएम नीतीश कुमार करेंगे।