नवगछिया : लीज पर लिए गए खेत में बुआई करने के दौरान किसान को पीटा, रेफर

सूचना/खबरे

नारायणपुर| लीज पर लिए गए खेत में बुआई करने के दौरान एक किसान को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित किसान बिहपुर के सोनवर्षा निवासी सर्वेश कुमार ने नदी थाने में सात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। इसमें लिखा है कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे खेत में बीज की बुआई करने गया था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तभी पड़ोसी अमरेश कुमार, संतोष कुमार, धीरज कुमार, रोहित कुमार, मोहन कुमार,,बच्चन कुमार और खगड़िया के चौथम निवासी मदन चौधरी ने मुझ पर जानलेवा हमला कर दिया। रोहित कुमार ने कनपट्टी पर पिस्टल सटा दिया और मदन चौधरी ने चाकू से मेरे पैर पर हमला कर दिया। फिर सभी ने लाठी से मारकर बेहोश कर दिया।

कुछ किसानों ने बिहपुर प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद लोगों ने मुझे इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देख डॉक्टर ने मायागंज रेफर कर दिया। नदी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।