विक्रमशिला पुल पर वाहन खराब, लगा जुर्माना.. फुटपाथ पर बाइक चढ़ाकर चलाना खतरनाक -Naugachia News

सूचना/खबरे

विक्रमशिला पुल पर वाहनों के खराब होने का सिलसिला नहीं थम रहा। बुधवार को दोपहर में गिट्टी लदा ओवरलोड वाहन खराब हो गया जिससे परिचालन बाधित हुआ।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलने पर टीओपी पुलिस पहुंची और परिवहन विभाग को सूचित किया। परिवहन विभाग के पदाधिकारी ने 42,500 रुपये जुर्माना लगाया। टीओपी प्रभारी ने बताया कि वर्तमान में पुल से गुजरने वाले वाहनों की संख्या कम है इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं हुई। ट्रैफिक को वनवे कर वाहनों को निकाल दिया गया। लगभग एक घंटे परिचालन बाधित रहा।

दोपहर लगभग एक बजे वाहन खराब हुआ था। उसके बाद पुल पर उस जगह ट्रैफिक वन

वे कर वाहनों को निकाला गया। लॉकडाउन में ढील दिये जाने और ऑनलॉक वन शुरू होने के बाद काफी संख्या में वाहन पुल पर खराब हो चुके हैं। इस वजह से पुल पर जाम लग रहा है।

पुल पर वाहन खराब होने और जाम लगने के बाद बाइक सवार पुल के फुटपाथ पर बाइक चढ़ाकर चला रहे हैं, यह खतरनाक हो सकता है। फुटपाथ पर जा रही बाइक पर पीछे बैठी महिला के गिरने से उसकी मौत भी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार को फुटपाथ से होकर जाने से मना किया जाता है पर वे नहीं मानते। पिछले कुछ दिनों में नवगछिया की तरफ ज्यादातर वाहन खराब हो रहे।