नवगछिया : शुक्रवार को अखिल भारतीय अतिपिछड़ा महासभा ने बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar से राज्य में अतिपिछड़ा वर्ग के नेता को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महासभा के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी पप्पू सिंह निषाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने के निर्णय के बाद बिहार में अतिपिछड़ा वर्ग की राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर समाज के लोगों में चिंता बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति में अतिपिछड़ा वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उपमुख्यमंत्री पद पर इस वर्ग के प्रतिनिधि को मौका दिया जाना चाहिए।

महासभा के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी पप्पू सिंह निषाद, महासचिव राजेश पाल, संजय मालाकार, जीत नारायण मंडल, अमरनाथ चंद्रवंशी, अजय भूषण दिवाकर, गजेंद्र भगत चौरसिया, विजय गुप्ता तथा अरविंद निराला सिंदुरिया सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त बयान जारी कर मुख्यमंत्री से अतिपिछड़ा समाज के हित में यह निर्णय लेने का आग्रह किया है।
