विक्रमशिला पुल पर लगे भीषण जाम में गुरुवार को कटिहार का एक शिक्षक ट्रक की चपेट में आकर जख्मी हो गया। उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कटिहार के डंडखोरा के तफकौल निवासी अवधेश मंडल भाई कुणाल के साथ बाइक से भागलपुर ट्रेन पकड़ने आ रहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसी दौरान वह ट्रक के चपेट में आ गया और उसके चक्के से धक्का लग गया। धक्का लगने से उसका बायां हाथ और पैर में चोट आई है। अवधेश को पुलिस ने मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने डॉक्टर को बताया कि उसका बायां अंग काम नहीं कर रहा है।

उसके भाई कुणाल ने बताया कि वे निजी अस्पताल में भाई का इलाज कराना के लिए बाहर ले जाएंगे। जख्मी अवधेश ने बताया कि वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवनाथ ठेगमा हसनगंज में पदस्थ है। जगतपुर के पास वह हादसे का शिकार हुआ था।
