विक्रमशिला पुल पर तैनात होंगे इंस्पेक्टर, क्या कर रहे हैं, उसकी मॉनिटरिंग डीएसपी करेंगे

भागलपुर / पटना

प्रतिबंध के बाद भी विक्रमशिला पुल पर पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से भारी वाहनों का परिचालन अवैध तरीके से कराया जा रहा है। डीआईजी विकास वैभव ने इसे गंभीरता से लिया और भागलपुर और नवगछिया के पुलिस कप्तान को आदेश दिया है कि पुल पर दोनों ओर इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस अफसरों को तैनात करें। डीएसपी उनकी मॉनिटरिंग करेंगे। डीआईजी ने बताया कि रात दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक दो-दो घंटे की पालियों में इंस्पेक्टर की तैनाती होगी। इंस्पेक्टर क्या कर रहे हैं, उसकी मॉनिटरिंग डीएसपी करेंगे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीसीटीवी कैमरे से भी होगी निगरानी

भागलपुर और नवगछिया दोनों ओर यह सिस्टम लागू रहेगा। दोनों ओर के इंस्पेक्टर आपस में समन्वय स्थापित कर काम करेंगे। दोनों ओर के इंस्पेक्टर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी हालत में पुल पर भारी वाहनों की परिचालन न हो। रात में पुल पर सीनियर पुलिस पदाधिकारी के नहीं होने से निचले स्तर के पुलिसकर्मी पैसे लेकर भारी वाहनों का परिचालन पुल से करवाते हैं। डीआईजी ने बताया कि दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी से इसकी निगरानी भी की जाएगी।