धर्मगुरु दाती महाराज की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब क्राइम ब्रांच दाती महाराज पर पूरी तरह से शिंकजा कस रही है। दाती महाराज अब इस मामले में बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आपको बता दें कि धर्मगुरु दाती महाराज पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली 25 वर्षीय युवती का बुधवार को दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने बयान दर्ज किया और अब वह दाती महाराज के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी में है। अगर क्राइम ब्रांच लुकआउट नोटिस जारी कर देती है तो दाती महाराज की मुश्किलें और भी बढ़ सकती है। दाती महाराज लुकआउट नोटिस के बाद देश से बाहर नहीं जा पाएंगे। क्राइम ब्रांच ने लुकआउट नोटिस के लिए पूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दाती महाराज पर ये है आरोप
दाती महाराज और उनके साथियों पर राजस्थान की रहने वाली एक अनुयायी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में दाती महाराज और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी, जिसके बाद अब क्राइम ब्रांच ने पीड़िता से बुधवार को पूछताछ की। लड़की ने पुलिस को बताया कि वो कई सालों से दाती महाराज की अनुयायी थी। पिछले 2 सालों से उसके साथ यौन शोषण हो रहा था। इससे तंग आकर वो अपने घर राजस्थान जाना चाहती थी लेकिन उसके साथ जबरदस्ती की जाती रही।

बहुत खतरनाक हैं दाती महाराज – पीड़िता
पीड़िता ने एक पत्र लिखकर दाती महाराज पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की ने बताया कि दाती महाराज उसके साथ तो दुष्कर्म करता ही था, साथ ही अन्य अनुयायियों को शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करता था। पीड़िता ने पत्र में लिखा है कि “बहुत ही हिम्मत से मैं पत्र लिख रही हूं जिसे लिखते हुए मेरे हाथ तक कांप रहे हैं, लेकिन यह वो सच्चाई है जिसे मैं सबके सामने लाना चाहती हूं।” पीड़िता ने लिखा है कि दाती महाराज बहुत ही खतरनाक इंसान है। अभी तक मैं अपने घर वालों की वजह से चुप थी, लेकिन जब बर्दाश्त से बाहर हो गया तो मैंने यह बात अपने घर वालों को भी बताई। जिसके बाद उन्होंने वादा किया है कि वह मेरा साथ जरूर देंगे।
‘चरण सेवा के नाम पर छूते थे शरीर को’ – पीड़िता
पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि चरण सेवा के नाम पर शरीर के हर हिस्से को जानवरों की तरह नोचा गया और श्रद्धा जो कि महाराज की ही एक सेविका है, वह हमेशा मुझे कहती रही कि इससे मोक्ष प्राप्त होगा, ये भी सेवा ही है। वो मुझे दाती मदनलाल राजस्थानी के साथ ये सब करने के लिए मजबूर करती थी। पीड़िता ने आगे लिखा ‘ जब मैं उसके आश्रम गई तब उसने ना सिर्फ मेरे साथ दुष्कर्म किया बल्कि मेरे शरीर को हर तरह से नोचा। मुझे जबरदस्ती अपना पेशाब भी पिलाया।
पुलिस ने किया कई धाराओं में मामला दर्ज
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दाती महाराज से पूछताछ की और दाती महाराज और उसके चेलों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 354, 376 और 377 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
