नारायणपुर | मछली मारने के विवाद में बुधवार सुबह दो गुटों के बीच गोलीबारी हो गई। हालांकि इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड की नगरपारा उत्तरी पंचायत के बोरहना धार के पास सुबह गोली की आवाज़ से इलाका गूंज उठा। बताया जा रहा है कि एक गुट के लोग सुबह धार में जाल गिरा कर मछली मार रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसी बीच दूसरे गुट के सदस्य पहुंचे और इसका विरोध किया। इसी विवाद में दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। ग्रामीणों की मानें तो दोनों पक्ष के तरफ से 20-25 राउंड गोलियां चलीं। ग्रामीणों की सूचना पर भवानीपुर थाना अध्यक्ष रमेश कुमार साह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने धार से जाल बरामद किए हैं।
हालांकि थानेदार ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि धार में 144 धारा लागू है। उसमें किसी भी पक्ष के तरफ मछली मारने पर रोक लगाई गई है। थानेदार ने यह भी बताया कि मामले को लेकर किसी पक्ष ने पुलिस को आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

