भागलपुर : 3 बहनों पर धंधा करने का आरोप लगा थाने में हंगामा, युवक उनके ऊपर बुरी नजर रखता

भागलपुर / पटना

इशाकचक क्षेत्र के एक मोहल्ले में दो पड़ोसियों के पुराने विवाद के बाद लोगों ने बुधवार को थाने में पुलिस की मौजूदगी में खूब हंगामा किया। पड़ोसी युवक और उसके परिजनों ने मोहल्ले की तीन बहनों पर धंधा करने का आरोप लगाया, तो तीनों बहनों ने कहा कि पड़ोसी युवक उनके ऊपर बुरी नजर रखता है। तीनों बहन और उसकी मां के खिलाफ मोहल्ले के कई महिला, पुरुष इशाकचक थाने पहुंच गए और उनकी शिकायत की। मोहल्लेवासियों का कहना है कि महिला और उसकी तीनों बेटियां घर में धंधा करती हैं, जिससे बस्ती का माहौल खराब हो रहा है। जबकि महिला और उसकी तीनों बेटियों ने उल्टे पड़ोसी पर ही मारपीट, गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। बताया जाता है कि पहले भी दोनों पक्षों में इस तरह का विवाद हो चुका है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इशाकचक थाने के बाहर लगी मोहल्ले के लोगों की भीड़।

पहले पक्ष का आरोप

पहले पक्ष की ओर से युवक ने आरोप लगाया है कि बुधवार को वह अपने दोस्तों के साथ जा रहा था। तभी तीनों बहनें, उसकी मां और पिता ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज किया। मारपीट के दौरान गले से सोने का चेन और पैसा भी छीन लिया। छत से पथराव किए जाने लगा। युवक ने अपने आवेदन में धंधा करने की बात का जिक्र नहीं किया है।

पहले भी पुलिस को घेर चुके हैं मोहल्ले के लोग

रमजान के दौरान तीनों युवतियों के पिता ने पड़ोसी युवक पर बेटियों से छेड़खानी का केस दर्ज कराया था। इस केस की जांच करने जब इशाकचक पुलिस मौके पर पहुंची थी, तो आरोपी पक्ष के लोगों ने थाने की जीप को घेर लिया था। लोगों का आरोप था कि पुलिस जिस केस की जांच करने गई थी, वह केस ही फर्जी है। स्थानीय लोगों ने पीड़िता पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाया था।

दूसरे पक्ष का आरोप

तीनों बहन और उसकी मां का कहना है कि अक्सर पड़ोसी युवक और उसके परिजन इस तरह का आरोप लगाकर परेशान करते रहते हैं। बुधवार को एकाएक मोहल्ले के कुछ लोग जबरन घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। मारपीट भी की। पुलिस ने जब पूछा कि पूरा मोहल्ला तुमलोगों के खिलाफ क्यों है, तो युवतियों ने कहा कि यह उनको मोहल्ल्े से भागने की साजिश है।