भागलपुर: तीन दिन बाद दिन का पारा 40 के पार, भागलपुर में 10 जून के बाद राहत

भागलपुर / पटना

मानसून भले ही एक जून को केरल में दस्तक देगा, लेकिन भागलपुर में 10 जून तक इसके आने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार एक जून से केरल से जो मानसून चलेगा, वह पश्चिम बंगाल होते हुए म्यांमार को निकल जाएगा। अरब सागर से उठा मानसून मुंबई, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड होते हुए भागलपुर समेत पूर्वी बिहार में 10 जून को दस्तक देगा। .

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तीन दिन बाद दिन का पारा 40 के पार: तीन दिन बाद रविवार को एक बार फिर मौसम के तेवर तल्ख हुए और दिन का पारा 40 के पार हो गया। इसके पहले 22 मई को दिन का तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस था।

23 मई को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस, 24 मई को 38.2 डिग्री सेल्सियस व 25 मई को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 2.2 डिग्री सेल्सियस की उछाल के साथ रविवार को एक बार फिर दिन का पारा 40.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। .