भागलपुर : मायागंज के गिरिजा मुक्तेश्वर कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ 12 करोड़ की लागत से चार मंजिला इस्कॉन राधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण कराएगा। यह मंदिर 9 कट्ठा 10 धुर जमीन पर बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि पूजन 24 जुलाई को होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शनिवार को मारावाड़ी टोला स्थित राधाकृष्ण मंदिर में इस्कान मंदिर भागलपुर के प्रभारी ईश्वरनाम दास, प्रचारक रुक्मिणी मोहन दास ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस मौके पर 24 से 26 जुलाई तक भजन-कीर्तन व प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने भूमि दाता स्व. राय बहादुर मुक्तेश्वर प्रसाद के परिवार का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने मंदिर निर्माण में लोगों से सहयोग करने की अपील की है। मौके पर सत्यनारायण प्रसाद, राकेश रंजन केसरी, विजया मोहिनी, सीमा जायसवाल संजय कुमार, सत्यजीत मिश्रा, शशि जायसवाल, सरोज सिन्हा, सरिता जायसवाल, डॉ. मदनमोहन मिश्रा आदि मौजूद थे।

