पटना : इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2020 के लिए परीक्षा फॉर्म अब 25 जुलाई तक भरे जाएंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2020 में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने की तिथि 20 जुलाई तक निर्धारित की थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए शिक्षण संस्थानों के प्रधान द्वारा विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने एवं विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए 25 जुलाई तक अवधि विस्तारित की गई है।

बताया जाता है कि संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधान परीक्षा शुल्क की राशि को इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा व भारतीय स्टेट बैंक के शाखा के अतिरिक्त किसी भी अन्य राष्ट्रीयकृत बैंक की स्थानीय शाखा के माध्यम से जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने या परीक्षा शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर- 0612-2230039 व 2235161 पर सूचित करके समस्या का समाधान कराया जा सकता है।
