नवगछिया : पुलिस ने आधी रात शराब माफिया के ठिकाने पर बोला धावा, 210 बोतल के साथ धर-दबोचा -Naugachia News

बिहपुर

पुलिस ने तुलसीपुर गांव में शुक्रवार की आधी रात शराब माफिया के ठिकाने पर धावा बोल दिया। वहां से 180 एमएल की 210 बोतल विदेशी शराब के साथ उक्त गांव निवासी शराब माफिया श्वेतांक कुमार को धर-दबोचा। गिरफ्तार शराब माफिया इलाके का बड़ा शराब कारोबारी बताया जाता है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वह जमीन में शराब को छिपाकर कारोबार करता था। शुक्रवार की आधी रात सूचना पर पहुंची पुलिस ने बथान में जमीन के अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की। जिसे वह इलाके में खपाने की तैयारी में था।

पूछताछ के बाद मिट्टी हटाकर उसके अंदर रखा पड़ी सभी शराब को पुलिस ने बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप ने बताया कि गिरफ्तार शराब माफिया को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के शराब माफिया में खलबली मच गई है।