भागलपुर : 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी करने का सुनहरा मौका, 18 को 60 सीटों पर होगा नियोजन

भागलपुर / पटना

भागलपुर. क्या आप 12वीं मैथ से पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है. भागलपुर में जॉब कैंप का आयोजन होना है. इसको लेकर जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद ने बताया कि सॉफ्टवेयर डेवलपर, डिजाइन इंजीनियर ,डाटा इंजीनियर ,सपोर्ट एंड प्रोसेस एसोसिएट आदि पदों के लिए निकली है इसके लिए 12वीं में गणित वाले युवाओं के लिए बेहतर मौका है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैंप में भाग लेने वाले किसी भी उम्मीदवार को किसी प्रकार का यात्री भत्ता नहीं दिया जाएगा. रोजगार कैंप में 18 वर्ष से 20 वर्ष के आयु वाले उम्मीदवारों का होगा. चयन रोजगार कैंप में सॉफ्टवेयर डेवलपर, डिजाइन इंजीनियर, डाटा इंजीनियर, सपोर्ट एंड प्रोसेस एसोसिएट आदि पदों के लिए भर्ती निकली है.

इस जॉब कैंप में कुल 60 पदों की वैकेंसी है

30 रोजगार कैंप में 18 वर्ष से 20 वर्ष तक के आयु वाले युवा भाग ले सकते हैं. रोजगार कैंप में सॉफ्टवेयर डेवलपर डिजाइन इंजीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर डिजाइन इंजीनियर डाटा इंजीनियर सपोर्ट एंड प्रोसेस एसोसिएट आदि पदों की वैकेंसी है. जिसमें कि रोजगार कैंप में चयनित होने के बाद इंटरव्यू में चयनित होने के बाद मासिक वेतन के रूप में 15000 से ₹17000 तक का वेतन दिया जाएगा. सभी पदों के हिसाब से अलग-अलग वेतनमान रखा गया है.

18 अप्रैल को लगेगा जॉब कैंप

यह जॉब कैंप 18 अप्रैल को सुबह 11:00 से 3:00 तक आयोजित किया जाएगा. यह डीआरसीसी भागलपुर के परिसर में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. जिसमें कि HCL TECHBee program कंपनी नियोजक बनकर सभी 7 उम्मीदवारों के लिए भागलपुर में जॉब करवाएगी. अभ्यर्थियों की योग्यता 12वीं में गणित होना अनिवार्य है. इस नियोजन कैंप मे HCL TECHBee program की तरफ से रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे. वही अभ्यर्थियों के लिए अधिक जानकारी के लिए74 81 946942 नंबर जारी किया गया है.

जिला नियोजन में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य

भागलपुर के अवर प्रादेशिक नियोजनालय के अधिकारी रोहित आनंद ने बताया कि कंपनी में जॉब प्राप्त करने के लिए 12वीं में गणित पास होना आवश्यक है. वही इसमें कुल ₹15000 से ₹17000 तक का मासिक वेतन दिया जाएगा. इस नियोजन में भाग लेने के लिए आवेदकों को नियोजनालय में निबंधन कराना अनिवार्य है. वही कैंप में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्री भत्ता नहीं दिया जाएगा.