उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, अब तो वे आरोप को डायवर्ट कर रहे हैं। ईमानदार आदमी पर आरोप लगा रहे हैं। हमलोग छोड़ने वाले नहीं हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अब पहले वाली बात भी नहीं है। लालू परिवार को बदनाम करना सुशील मोदी की शुरू से फितरत रही है। वे लालू प्रसाद को फंसाते रहे हैं। भाजपा में अब उनकी पूछ तो हो नहीं रही है। पार्टी अध्यक्ष नित्यानंद राय ने उनके लोगों को प्रदेश भाजपा कमेटी से बाहर कर दिया है। ऐसे में वे लालू परिवार के खिलाफ कुछ बोल कर बीजेपी के बड़े नेताओं की नजर में आने का प्रयास कर रहे हैं। वे निगेटिव राजनीति करते रहे हैं और कर रहे हैं। मीडिया में आने के लिए वे कुछ भी आरोप लगाते रहते हैं। वे अफवाह मियां हैं।
आने वाले समय में पछताने का काम करेंगे। हमको हल्के में न लें। वे झूठा आरोप लगा रहे हैं। जांच हो रही है। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जनता के सामने सच आ जाएगा। इसके बाद उन्हें जनता के सामने ही माफी मंगवाएंगे।

