बिहार के सरकारी सेवकों और पेंशन भोगियों को ईद-उल-फितर का तोहफा दिया गया है। सरकारी कर्मी अप्रैल महीने का वेतन कल यानी 18 तारीख से पैसे निकासी कर सकेंगे। वित्त विभाग ने वेतन भोगियों और पेंशनभोगी के वेतन भुगतान और पेंशन भुगतान को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कहा गया है कि सभी अधिकारी और कर्मचारियों को माह अप्रैल 2023 का वेतन भुगतान अप्रैल 18 से शुरू कर दें। वित्त विभाग ने सभी डीएम, कमिश्नर और विभाग को निर्देश दे दिया है। सभी ट्रेजरी को भी निर्देश दिया गया है। बता दें कि बिहार में करीब चार लाख सरकारी सेवक हैं।

