भागलपुर सहित कई जिले में दिन में बादल, शाम में हवा-बूंदाबांदी, 48 घंटे बाद बारिश के आसार

भागलपुर / पटना

मानसून आने से पहले गुरुवार को शहर में बादलाें में डेरा डाल दिया है। इससे दिनभर उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम में माैसम ने करवट ली और बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम 7 बजे से हवा चली तो गर्मी से राहत मिली। माैसम विभाग ने अगले दाे दिन बारिश के साथ आंधी की आशंका जताई है। इस बीच वज्रपात भी हो सकता है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

माैसम विज्ञान केंद्र पटना के वरीय वैज्ञानिक डाॅ. एसके पटेल ने बताया, अगले 48 घंटे भागलपुर में बारिश के अासार हैं। इधर, बीते 24 घंटे अधिकतम पारा 2.3 व न्यूनतम में .5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार काे शहर का अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहा। बुधवार काे अधिकतम 34.5 व न्यूनतम पारा 27.1 डिग्री था।

अगले 48 घंटे बाद आ सकता है मानसून

अगले 48 घंटे में शहर में मानसून आ सकता है। माैसम विभाग ने 13 जून की शाम तक मानसून के आने की संभावना है। मानसून की रफ्तार तेज हुई है। माैसम वैज्ञानिक डाॅ. वीरेंद्र कुमार ने बताया, इस बार सामान्य से बेहतर बारिश होगी।

क्या है कारण

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र चक्रवातीय परिसंचरण में बदल रहा है। इससे ज्यादा नमी शहर आ रही है। तापमान अधिक हाेने से बंगाल से अा रही ठंडी हवा कम दबाव का क्षेत्र बना रही है। इससे आंधी और वज्रपात की स्थिति हो सकती है।