भागलपुर शहर में आए दिन होने वाले अपराधों से शहरवासियों को जल्द ही सुकून मिलने वाला है। चेन स्नेचिंग से लेकर अन्य वारदात करने वाले अपराधी आसानी से अब भाग नहीं पाएंगे। शहर में लगभग हर लोकेशन पर कैमरे लग रहे हैं।शहर में कैमरे लगने शुरू हो गए हैं, जिनमें अच्छी दूरी तक के अपराध कैद हो सकेंगे।कैमरे हाई रेजोलुशन होने से अपराधियों के चेहरे भी साफ नजर आएंगे। सिस्टम भी इतना चौकस होगा कि अपराधी हाथोंहाथ पुलिस की गिरफ्त में आ सकेंगे। ट्रैफिक कंट्रोल भी कैमरों की मदद से किया जा सकेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ही यह सबकुछ होने वाला है। इस सारे सिस्टम को प्रभावी रूप से मॉनिटर के लिए कंट्रोल रूम बनकर तैयार हो चुका है। यहां बड़ी सी स्क्रीन बनाई गई है। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों के मुताबिक लाइव सीन चलते रहेंगे और उन पर नजर रखेंगे सेंटर में बैठे पुलिस के कार्मिक।

जैसे ही कोई वारदात उन्हें नजर आएगी, वे तत्काल उसकी सूचना देंगे और अपराधी तत्काल पुलिस की गिरफ्त में होगा, उसे संभलने तक का मौका नहीं मिल पाएगा। इसके साथ ही सभी गली-मुहल्ले बहुत जल्द एलईडी लाइट से रोशन होंगे। जिन इलाकों में अबतक स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है, वहां भी लगाई जा रही है। वहीं, जहां सोडियम वेपर लाइट हैं, उन्हें हटाकर एलईडी लाइटें लगाई जा रही है। इसकी पूरी रुपरेखा पहले हीी तैयाा कर ली गई थी।

उपमहापौर राजेश वर्मा ने फेसबुक पर दी जानकारी
उपमहापौर राजेश वर्मा ने अपने फेसबुक टाइम लाईन पर लिखा है कि भागलपुर के सभी मुख्यमार्गों में एवं सभी वार्डों में लाइट एवं cctv कैमरा लगाने का कार्य प्रारम्भ हुआ .. जल्द पूरा शहर रोशनमय और सुरक्षित होगा..
