भागलपुर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 27 अक्तूबर को बदले रूट से चलेगी.. रवाना हुई गरीब रथ एक्सप्रेस

भागलपुर / पटना

भागलपुर-यशवंतपुर पूजा स्पेशल अंग एक्सप्रेस ट्रेन 27 अक्टूबर को दानकुनी में ठहराव के साथ डायवर्ट होकर चलेगी। दरअसल, भट्टानगर और बाल्टिकुरी स्टेशनों के बीच डबल लाइन चालू करने को लेकर चार दिनों के लिए नन-इंटरलॉकिंग कार्य कराना है। इस दौरान 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक रोज 120 मिनट से 180 मिनट तक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा। इसी वजह से ट्रेनें हावड़ा-अंदुल-खड़गपुर मार्ग से डायवर्ट होकर चलेगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दो घंटे देरी से रवाना हुई गरीब रथ एक्सप्रेस


भागलपुर, भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस गुरुवार को दो घंटे देरी से रवाना हुई। दरअसल, आनंद विहार टर्मिनल से यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से चली। डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस दिन के 10.55 बजे की जगह दो घंटे लेट दोपहर 12.56 बजे भागलपुर पहुंची थी। इसी कारण से अप गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से आनंद विहार टर्मिनल के लिए रवाना हुई।