भागलपुर : विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल की निर्माण प्रकिया तेज हो गई है। बुधवार को निर्माण स्थल का सड़क एवं परिवहन मंत्रलय और एनएच विभाग के वरीय उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थायी बाइपास का भी निरीक्षण किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंत्रलय के निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के क्षेत्रीय पदाधिकारी एके मिश्र, एनएच विभाग के क्षेत्रीय पदाधिकारी आरपी सिंह, एनएच विभाग के मुख्य अभियंता अनिल कुमार सिंह ने विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन पुल के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। फोरलेन पुल के साथ ही भागलपुर जीरोमाइल से नवगछिया जीरोमाइल तक फोरलेन सड़क का निर्माण होगा।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार समानांतर पुल की लंबाई भी विक्रमशिला सेतु के बराबर होगी। विक्रमशिला सेतु से एक-दो अधिक पाये अधिक बनेंगे। गंगा की भी मिट्टी की जांच हो चुकी है। प्रधानमंत्री पैकेज से बनने इस पुल के निर्माण में 17 सौ करोड़ से अधिक खर्च होंगे। यह पुल एनएचएआइ बनाएगी। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।

भूमि अधिग्रहण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, भागलपुर प्रमंडल द्वारा की जाएगी। समानांतर पुल का बरारी बर्निग घाट की ओर से शुरू करने की योजना है। एनएच विभाग के कार्यपालक अभियंता राजकुमार, पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता राम सुरेश राय और डीपीआर बनाने वाली एजेंसी के अधिकारी निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों के साथ थे।

एनएच विभाग के मुख्य अभियंता अनिल कुमार सिन्हा के अनुसार राज्य सरकार समानांतर पुल निर्माण के लिए गंभीर है। पुल के अलायमेंट का निरीक्षण किया गया। कंसलटेंट से पेपर मांगा गया है। अलायमेंट को मंत्रलय से जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। मंत्रलय से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। स्थाई बाइपास की टूटी सड़क को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।
