उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार अहले सुबह हबीबपुर के सालेपुर इलाके में छापेमारी कर एक माल वाहक मैजिक से 12 पेटी विदेशी शराब जब्त किया है। मैजिक के नीचे गुप्त चेंबर बना कर शराब की तस्करी की जा रही थी। उत्पाद अधीक्षक उमा शंकर सिंह को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद उत्पाद इंस्पेक्टर राज कुमार और दारोगा नील कमल मिश्रा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सादे लिबास में उत्पाद पुलिस ने छापेमारी की तो तस्कर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए। टीम ने लावारिस हालत में गाड़ी को बरामद किया, लेकिन वह बिल्कुल खाली थी। जब गाड़ी की जांच की गई तो उसके नीचे गुप्त चेंबर का पता चला। गाड़ी के पीछे चदरे की शीट को हटाया गया तो नीचे कार्टन में शराब रखी हुई थी।


क्त कार्टन में कुल 393 बोतल शराब थी, जिसमें 750 एमएल का 105 और 375 एमएल का 288 बोतल रॉयल स्टैग कंपनी की शराब मिली। संभावना जताई जा रही है कि झारखंड से उक्त शराब की खेप मंगवाई गई थी। गाड़ी बिल्कुल नई है और उसमें नंबर भी नहीं था। शराब तस्करी के लिए इस गाड़ी का उपयोग किया जा रहा था और गुप्त चेंबर बनाया गया था। उत्पाद पुलिस गाड़ी के इंजन नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगा रही है।
