भागलपुर में रविवार को एक युवती और दो सगे भाई समेत नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये। इनमें से तीन लोग अगरपुर गोराडीह, पांच लोग इंग्लिश सबौर व एक अलीगंज क्षेत्र का निवासी है। सभी को मायागंज अस्पताल में भर्ती करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना मरीजों के क्वॉरंटाइन सेंटर के लिए निकल चुकी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि गोराडीह प्रखंड के अगरपुर निवासी 21 वर्षीय और 19 वर्षीय युवक सगे भाई कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इसके अलावा अगरपुर का ही 23 वर्षीय युवक जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा सबौर प्रखंड के इंग्लिश गांव के 14 वर्षीय, 18 वर्षीय, 32 वर्षीय, 25 वर्षीय पुरूष व 18 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। इसके अलावा शहर के अलीगंज क्षेत्र का 20 वर्षीय युवक भी कोरोना का शिकार हुआ है।

इन सभी को अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास स्थित क्वॉरंटाइन सेंटर पर रखा गया था। आठ माह को सैंपल लेकर जांच के लिए कोरोना लैब मायागंज अस्पताल भेजा गया था। रविवार की रात में आयी जांच रिपोर्ट में ये लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।
