भागलपुर में कोरोना के 11 नए मरीज, कोरोना बम फूटा.. पांच साल की मासूम बच्ची समेत

भागलपुर / पटना

जिले में शुक्रवार को एक साथ कोरोना के 11 संक्रमित मिले। कहलगांव में तो कोरोना बम फूट पड़ा। यहां पांच साल की मासूम बच्ची समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके अलावा एक नाथनगर की युवती, दो शहर के युवक और आदमपुर में बेटे के पास रहने वाले टीचर व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। कोरोना पॉजिटिव दंपति लखीसराय में एक स्कूल के अध्यापक हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखीसराय जिले के अभयपुर रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले 55 वर्षीय अधेड़ वहीं एक स्कूल में अध्यापक हैं। वह अपनी 50 वर्षीय पत्नी के साथ आदमपुर में रह रहे बेटे के पास रहने के लिए आये थे। मायागंज अस्पताल में दोनों ने कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर सैंपल दिए। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में दोनों कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके अलावा परबत्ती निवासी 19 साल का युवक और तिलकामांझी निवासी 39 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा नाथनगर प्रखंड के पिपरपांती निवासी 19 साल की युवती कोरोना जांच में संक्रमित पायी गयी है।

कहलगांव में छह लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

सिविल सर्जन ने बताया कि एकचारी कहलगांव निवासी 28 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा कहलगांव की पांच साल की बच्ची, 35 वर्षीय महिला, 30 साल की महिला, 35 वर्षीय युवक व 47 वर्षीय अधेड़ कोरोना जांच में पॉजिटिव निकला है। सभी संक्रमितों के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम जायेगी। कोरोना पॉजिटिव वाले क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर संक्रमितों के परिजनों एवं संपर्कियों की कोरोना जांच कराई जाएगी।