भागलपुर में लगेगा नया डेयरी संयंत्र, नवगछिया के बगल महेशखूंट में लगेगा पशु आहार कारखाना

भागलपुर / पटना

भागलपुर में प्रतिदिन दो लाख लीटर क्षमता का दूध का डेयरी संयंत्र स्थापित होगा। खगड़िया के महेशखूंट में प्रतिदिन 300 टन का पशु आहार कारखाना लगेगा। नये दुग्ध संयंत्र स्थापित होने से भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई के दूध उत्पादन किसानों को अधिक लाभ मिलेगा। इससे दूध उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। अभी भागलपुर में प्रतिदिन 60 हजार लीटर क्षमता का दूध संयंत्र है। इसका संचालन विक्रमशिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ करेगा। इससे सीधे तौर पर लगभग 150 लोगों को रोजगार मिलेगा, जबकि हजारों लोगों को दूध बिक्री केंद्र और परिवहन आदि के माध्यम से भी रोजगार मिलेगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भागलपुर में डेयरी संयंत्र लगाने में 8.32 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जमुई में अभी 10 हजार लीटर दैनिक क्षमता का डेयरी संयंत्र है। दो लाख लीटर क्षमता के नए डेयरी संयंत्र से भागलपुर में मिल्क पैंकिग के साथ ही दही और लस्सी की पैंकिंग भी अधिक मात्रा में होगी।

खगड़िया के महेशखूंट में पशु आहार कारखाना लगाने में 36.23 करोड़ की राशि खर्च होगी। इसके संचालन की जिम्मेदारी देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद दुग्ध उत्पान समिति बनौनी की होगी। इससे बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय सहित आसपास के दुग्ध समितियों के पशुपालकों को उचित दर पर पशु आहार की आपूर्ति होगी। इसमें 2132 निबंधित क्रियाशील समितियों में एक लाख 69 हजार पशुपालक शामिल हैं।