भागलपुर : अब लायंस क्लब ऑफ भागलपुर गोल्ड की ओर से अन्नपूर्णा भोजन सेवा प्रकल्प के तहत सोमवार व शुक्रवार को पांच रुपये में भोजन सेवा दी जायेगी. स्टेशन चौक पर शुक्रवार को भोजन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. दो सप्ताह पहले कचहरी चौक पर सप्ताह में सोमवार को भोजन सेवा का शुभारंभ किया गया था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद शैलेश कुमार बुलो मंडल, उपमहापौर राजेश वर्मा, राजद जिलाध्यक्ष तिरुपति यादव, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्रवण बाजोरिया ने संयुक्त रूप से किया.

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी वित्तीय कमेटी के सज्जन किशोरपुरिया, विश्वविद्यालय समिति के रामगोपाल पोद्दार, लायंस आइ हॉस्पिटल फारबिसगंज के पीयूष अग्रवाल एवं लायंस क्लब ऑफ गोल्ड के अध्यक्ष गोपाल खेत्रीवाल ने गरीबों को भोजन प्रदान कर किया. सांसद ने कहा कि यह सेवा योजना सराहनीय कदम है.
इसे किसी भी हालत में रूकने नहीं दिया जायेगा. इस दौरान एक चलंत फ़ूड वैन का आवंटन किया. उपमहापौर राजेश वर्मा ने कहा कि इस तरह की योजना से खासकर शहर में भूख से भटक रहे लोगों को राहत मिलेगी. फिर हर तरह से सहयोग देने का वचन दिया. अन्नपूर्णा भोजन शिविर में 500 से अधिक लोगों को भोजन कराया गया.
