भागलपुर : मनाली रोड में बाइक सवार को बचाने में तीन बार पलटी कार

भागलपुर / पटना

कचहरी चौक के पास मनाली रोड में रविवार शाम को तेज गति से आ रही बलेनो कार (बीआर-11 एई-5393) बाइक सवार को बचाने में तीन बार पलट गई और सड़क किनारे बने पैदल पाथ पर चढ़ गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एयर बैग खुल जाने से ड्राइवर की जान बच गई। हालांकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आगे के पहिया का एक्सल भी टूट गया। उक्त कार दवा व्यवसायी नीरज कोटरीवाल की है, जिसे उनका बेटा प्रत्युष कोटरीवाल चला रहा था। घटना की जानकारी पर जोगसर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार मनाली की ओर से आ रही थी। उसके आगे बाइक सवार था।

दोनों ने एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसमें बाइक सवार आगे निकल गया, लेकिन कार के ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधे पैदल पाथ से टकरा कर तीन बार पलटी।

बचा प्रत्युष कोठरीवाल।

मनाली चौक की ओर से आ रही कार कचहरी चौक पर डीएम कार्यालय के सामने वाली दीवार से सटे डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। उसे सीधा करती पुलिस।