भागलपुर : बैंक मैनेजर से लूट मामले में ऑटो चालक सहित चार गिरफ्तार

भागलपुर / पटना

नाथनगर के दोगचछी के पास एसबीआई के मैनेजर से लूटपाट की घटना में पुलिस ने ऑटो चालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दस जुलाई को पश्चिम बंगाल के कूच विहार में एसबीआई ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थापित सुल्तानगंज के रहने वाले शशि कुमार शर्मा से लूटपाट की घटना के आरोपी ऑटो चालक सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी आशीष भारती ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान घटना में गिरफ्तारी की सूचना दी। उन्होंने बताया कि शशि से लूटी गई घड़ी, सोने की अंगूठी और मोबाइल बरामद कर ली गयी है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लूट में प्रयुक्त ऑटो भी जब्त कर लिया गया है। घर जा रहे थे, ऑटो में अकेले देख की थी लूटपाटशशि कुमार शर्मा 10 जुलाई की सुबह सिलीगुड़ी से बस बसे भागलपुर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद वे ऑटो में बैठ सुल्तानगंज के गंगापुर स्थित अपने घर जाने लगे। कुछ पैसेंजर थे जो रास्ते में उतर गये। उसके बाद वे अकेले ही ऑटो में रह गये। ऑटो चालक सन्नी यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर शशि से सोने की अंगूठी, घड़ी, मोबाइल और आठ हजार रुपये लूट लिये।

शशि ने नाथनगर थाने में केस दर्ज कराया था। पकड़े गये चार लोगों में ऑटो चालक नाथनगर नरगा का रहने वाला सन्नी यादव, संजय कुमार, सोनू कुमार और चंदन कुमार शामिल हैं। सन्नी यादव पर नाथनगर थाने में लूट और रंगदारी के केस दर्ज हैं। उसपर चार केस दर्ज हैं। कांड के उद्भेदन के लिए नाथनगर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस की टीम बनाई गयी थी जिसे सफलता मिली है।बॉक्स साइबर क्राइम में शामिल रहे हैं पकड़े गये बदमाश लूट की घटना में गिरफ्तार किये गये बदमाश साइबर क्राइम में भी शामिल रहे हैं।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों के पास से 21 मोबाइल, दो एटीएम कार्ड और चार पासबुक जब्त किया गया है। वे विभिन्न क्षेत्रों में विज्ञापन देकर मनोरंजन का प्रलोभन दे पहले दोस्ती करते थे और बाद में लोगों से पैसे ठगने का काम करते थे। पकड़े गये बदमाशों के मोबाइल में कई पेटीएम नंबर मिले हैं। लूटपाट के बाद बदमाशों ने शशि का क्रेडिट कार्ड भी लूट लिया था जिसका इस्तेमाल उन्होंने पेटीएम के जरिये किया था।