भागलपुर । पीरपैंती थाना क्षेत्र के कुंजबन्ना गांव निवासी शिवशंकर यादव ने मारपीट समेत अन्य गंभीर आरोप में पीरपैंती थानाध्यक्ष, शिवनारायणपुर थानाध्यक्ष समेत नौ लोगों के विरुद्ध सोमवार को न्यायालय में आपराधिक मुकदमा दायर किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के प्रभार में सुनवाई कर रहे एसीजेएम आशुतोष पांडेय ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए निजी संचिका में रख लिया है। इन्हें बनाया गया है आरोपी पीरपैंती थानाध्यक्ष देव कुमार, विनोद कुमार झा, राम नवलीन सिंह, कार्तिक सिंह, उमाशंकर सहाय, अनिल कुमार, विंदेश्वरी मंडल, राजेंद्र प्रसाद तथा शिवनारायणपुर थानाध्यक्ष को भी आरोपित बनाया गया है।

