bomb blast in bhagalpur 1646364723 jpg 80

भागलपुर धमाके के मास्टरमाइंड मोहम्मद आजाद ने कोर्ट में किया सरेंडर, रिमांड पर लेगी पुलिस

भागलपुर / पटना

BHAGALPUR : जिले के काजबलीचक में हुए धमाके के नामजद आरोपी मास्टरमाइंड मोहम्मद आजाद ने आज भागलपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद एसएसपी ने कहा की आरोपी को कोर्ट से जल्द रिमांड पर लेने की कोशिश करेंगे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताते चलें की काजबलीचक मोहल्ला 14 साल बाद इस साल फिर भीषण धमाके का गवाह बना है। इस ब्लास्ट में अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोगों की मानें तो पिछली बार भी इसी तरह का विस्फोट होने से पूरा इलाका दहल गया था।

उस समय दीपावली के आसपास घटना हुई थी। घटना को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। लोगों का आरोप है कि यहां पटाखे बनाने का काम कई साल से चल रहा था, इसकी शिकायत भी थाने में की गई थी। इस घटना के बाद एटीएस की टीम ने मौके पर जाकर जांच की।