गोला घाट मोहल्ले में शनिवार शाम को पांच किलो वाले सिलेंडर में आग लग जाने से बड़ा हादसा टल गया। आग में घर के बाहर रखी स्कूटी बुरी तरह से जल गई। हालांकि इसमें जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मोहल्ले के इंद्रदेव यादव के घर किराए पर रहने वाले प्रदीप मंडल कमरे में खाना बना रहे थे। तभी सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा और उसमें आग पकड़ गया। हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग जुट गए और सिलेंडर उठा कर बाहर ले गए।

लेकिन बाहर रखी स्कूटी से टकरा कर सिलेंडर वहीं गिर गया, जिससे स्कूटी में आग लग गई। जब तक दमकल पहुंचा, स्कूटी पूरी तरह से जल चुकी थी। आग में प्रदीप के कमरे का कुछ सामान भी जल गया। सिलेंडर की पेंदी में छेद हो जाने के कारण गैस का रिसाव हो रहा था और उसी से आग लगी।
