भागलपुर के सांसद सह महागठबंधन के प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल चुनाव खत्म होने के बाद शहर के तिलकामांझी स्थित आवास पर रिलेक्स मूड में दिखे। जमकर नींद भी ली। प्रचार के दौरान हर दिन सुबह पांच से छह बजे तक जगते थे लेकिन शुक्रवार को नौ बजे सुबह जगे। .
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आज न तो पिछले एक माह से चल रही चुनावी कस्मकस थी, ना कोई राजनीतिक दांव-पेच का टेंशन। खुद वोटों का जोड़ घटाव भी नहीं कर रहे। .
बोले- चुनाव हो गया…हम चुनाव के बाद उतना सोचते भी नहीं हैं…। हालांकि जीत के प्रति आश्वस्त दिखे। वह युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं इसलिए अपने चुनाव के बाद वह दूसरे चुनाव क्षेत्र में प्रचार के लिए भी जाएंगे। बोले- आज तो कहीं नहीं जा सकेंगे, शनिवार को दूसरे प्रत्याशियों के प्रचार के लिए निकलेंगे।.

उन्हें पार्टी की ओर से अररिया, खगड़िया, मधेपुरा, झंझारपुर और चंपारण में प्रचार का जिम्मा दिया गया है। इधर आज स्ट्रांग रूम सीलिंग और प्रशासनिक स्तर पर चुनाव बाद कुछ बैठक की भी जानकारी मिली। लिहाजा उन्होंने जिलाध्यक्ष और चुनाव अभिकर्ता आदि से बात की। एक कार्यकर्ता ने हर प्रखंड से रिपोर्ट लेने के बारे में बात की तो उन्होंने कहा- इसके लिए इतना तैयारी करने की क्या जरूरत है। प्रखंडों के नाम के साथ चार-पांच लोगों के नाम गिना दिए, कहा- इन सबसे कहिये, पूछ लेंगे और क्या करना है। .
प्रमुख कार्यकर्ताओं का आकलन: सांसद के जगने से पहले घर के बैठकखाने में उनके प्रमुख कार्यकर्ता इस जोड़ घटाव में लगे दिखे। सांसद के बैठकखाने में चर्चा का निचोड़ यही है कि लंबे अंतराल से नहीं लेकिन जीत होगी। एक समर्थक ने विधानसभा के नाम के साथ परिस्थितियों और जातियों का जोड़ घटाव किया तो हर हाल में 10 से 20 हजार से जीत तय कर दी।
