नवगछिया : विक्रमशिला सेतु से भागलपुर शहर तक शुक्रवार को चार घंटे जाम -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : विक्रमशिला सेतु से शहर तक शुक्रवार को चार घंटे जाम लगा रहा। इसके कारण अवाम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।लोकसभा चुनाव के कारण गुरुवार को भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई थी। इसके कारण शुक्रवार को वाहनों का दबाव विक्रमशिला सेतु पर बढ़ गया। आगे निकलने की होड़ में ओवरटेक करने के कारण सेतु पर आवागमन बाधित हो गया। तीन घंटे तक अपनी जगह से गाड़ियां अपनी जगह से हिली नहीं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलने पर ट्रैफिक डीएसपी के निर्देश पर टीओपी प्रभारी दलबल के साथ सेतु पर पहुंचे और गाड़ियों को लाइन में लगाया। इसके बाद वन-वे कर वाहनों को आगे बढ़ाया गया। रात बारह बजे के बाद वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ। इस दौरान कई बारात गाड़ियां भी सेतु पर फंसे रहे। इससे पहले दिन में शहर में जाम लगा था।

सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर बारह बजे तक और शाम में छह बजे से रात आठ बजे तक भीखनपुर से इशाकचक तक जाम लगा रहा। वहीं ओवरटेक के कारण ही तिलकामांझी चौक, जेल रोड, मेडिकल कॉलेज रोड, बरारी रोड में साढ़े पांच बजे से रात साढ़े आठ बजे तक जाम लगा रहा।