नवगछिया : दाता मांगन शाह के दरवार में आ चुके है बॉलीवुड के कई हस्ती, झट से होती है मुरादे पूरी -Naugachia News

धर्म

नवगछिया : मिल्की गांव स्थित दाता मांगन शाह रहमतूल्लाह अलैह की मजार का इतिहास करीब 200 वर्ष से अधिक का है। दाता का यह मजार साम्प्रदायिक सद्भाव व कौमी एकता की मिसाल है। यहां हिन्दू व मुसलमान एक साथ शीष झुकाते हैं। .

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऐसी मान्यता है की इनके दर से कोई खाली नही लौटता है। दाता के दर से मांगी गई मुराद देर-सबे पूरी जरूर होती है। इस कारण यहां पहुंचने वाले जायरीनों की संख्या साल दर साल बढ़ती ही जा रही है। उर्स इंतेजामिया कमेटी के सदर जनाब अजमत अली साहब, नायब सदर मोहम्मद इफरान आलम, मनोज वर्मा, भोला दत्त झा, राजकिशोर मेहता आदि बताते हैं की दाता मांगन शाह एक सूफी संत थे। वो बिहपुर निवासी लाल बिहारी मजूमदार के यहां निवास करते थे। दिनभर वो क्षेत्र में जन कल्याण करते और रात में लाल बिहारी के यहां निवास करते थे। कहा जाता है की उस दौरान श्री मजूमदार के किसी परिजन को कोलकाता कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाई गई थी। जिस कारण घर के लोग गहरे सदमे में थे लेकिन दाता की रहमोकरम से उनकी फांसी रिहाई में बदल गई। .

दाता का यह सलाना उर्स 22 अप्रैल को रात 12.6 बजे पहली चादरपोशी के साथ शुरू हो जाएगा। दाता के दर पर पहला चादर मजूमदार के घर से चढ़ता है। दाता के उर्स में लाखों जायरीन नौ दिवसीय मेले में पहुंचते हैं। दाता की मजार से सटे बरगद के पेड़ के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। .

बरगद पेड़ का इतिहास भी पुराना : मजार से सटे एक विशाल बरगद का पेड़ है। जिसका इतिहास उतना ही पुराना है। मान्यता है की नि?संतान महिलाएं संतान प्राप्ति की इच्छा से अपने आंचल के टुकड़े में पत्थर के टुकड़े को पेड़ में बांधती हैं तो दाता के करम से कुछ ही दिनों में उनकी मुरात पूरी हो जाती है। इस कारण पत्थर का टुकड़ा बांधने वाली महिलाओं की काफी भीड़ यहां जुटती है। उर्स इन्तेजमिया कमेटी व अगल-बगल के गांव के लोग पूरी तरह जायरीनों की सुरक्षा में लगे रहते हैं। .

22 अप्रैल को रात 12.6 बजे पहली चादरपोशी होगी .

भागलपुर। नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर में 22 अप्रैल से शुरू हो रहे मांगन शाह उर्स मेला के लिए नवगछिया एसपी ने डीआईजी से पुलिस बल और अफसरों की मांग की है। एसपी ने ढाई सौ लाठी बल, 50 सशस्त्र बल और 30 अफसर की मांग की है। पुलिस बल और अफसरों के लोकसभा चुनाव के विभिन्न चरणों के लिए बाहर चले जाने के कारण तत्काल 50 पुलिसकर्मी और अफसरों को प्रक्षेत्र से भेजने का निर्देश दिया है। शेष पुलिसकर्मियों की कमी रिजर्व बल से पूरा करने का निर्देश दिया गया है। .