NAUGACHIA News

नवगछिया : एनएच-31 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

नवगछिया: ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में लाखों की चोरी, थाना और जीआरपी के बीच भटक रहा पीड़ित

नवगछिया : कदवा मध्य विद्यालय में बाल संसद चुनाव संपन्न, ईवीएम ऐप से हुआ मतदान

नवगछिया : आंधी-बारिश से गंगा पार कर रहे यात्रियों में दहशत, बीच नदी में डगमगाई नाव

नवगछिया में बंद पड़े वॉटर ATM को लेकर बढ़ा विरोध, युवा ने उठाया मुद्दा

बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज, बीआरओ के अधिकारी भागलपुर पहुंचे

नवगछिया : रेलवे स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा पलटा, तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

कुशेश्वर स्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मंजूरी, भूमि अधिग्रहण लागत में होगी कमी

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

भागलपुर के विधायक की बेटी बनी जॉन अब्राहम की हीरोइन, ‘सत्यमेव जयते’ में आएंगी नजर

नई दिल्ली. जॉन अब्राहम स्टारर ‘सत्यमेव जयते’ फिल्म 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. आएशा शर्मा इस फिल्म में एक्टर जॉन के अपोजिट किरदार निभा रही हैं. मॉडलिंग से अपने करियर का आगाज करने वाली बी-टाउन गर्ल आएशा का सिर्फ एक्टिंग से ही नहीं बल्कि राजनीति से भी गहरा कनेक्‍शन है. यूं तो यह आएशा की पहली फिल्‍म है लेकिन लाइम लाइट में रहना और मीडिया को झेलना उनके लिए नया नहीं है. दरअसल वह बिहार के एक विधायक की बेटी हैं.

Whatsapp group Join

बिहार के भागलपुर में जन्मीं आएशा कम उम्र में ही दिल्ली आई गई थीं. उन्होंने स्कूलिंग के बाद दिल्ली के ही एक कॉलेज से आएशा ने बायोटेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है. पढ़ाई पूरी होने के बाद आएशा ने मॉडलिंग की ओर रुख किया जहां उन्हें लैक्मे सहित दूसरे ब्रांड्स के साथ काम करने का मौका मिला. यही नहीं, इसके अलावा आएशा किंगफिशर कैलेंडर गर्ल भी रह चुकी हैं और वे आयुष्मान खुराना के साथ ‘एक वारी’ वीडियो एल्बम में भी नजर आई थीं.

पिता हैं विधायक
एक्ट्रेस आएशा शर्मा कांग्रेस विधायक और बिजनेसमैन अजीत शर्मा की बेटी हैं. साल 2014 में भागलपुर सीट से नेता अजीत को उपचुनाव में कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया था. गठबंधन के तहत उन्हें जेडीयू और आरजेडी का समर्थन मिला था. जहां से जीतकर वे बिहार विधानसभा पहुंचे. विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों बेटियों आयशा और नेहा ने मिलकर पिता के लिए वोट भी मांगे थे.

डेब्यू फिल्म
‘सत्यमेव जयते’ आएशा शर्मा की डेब्यू फिल्म है. देशभक्ति और भ्रष्टाचार मुक्त देश का संदेश देने वाली इस फिल्म में नवोदित अदाकारा को जॉन अब्राहम और मनोज वाजपेयी जैसे दिग्गज बॉलीवुड एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला है.

बहन भी हैं एक्ट्रेस
अजीत सिंह की एक और बेटी और आएशा की बहन नेहा शर्मा भी बॉलीवुड जगत में नाम कमा रही हैं. एक्ट्रेस नेहा ”क्या सुपर कूल हैं हम” और ”जयंतीभाई की लव स्टोरी”, ”यमला पगला दीवाना-2”, ”यंगिस्तान” समेत दूसरी भाषाओं की फिल्मों में लीड रोल निभा चुकी हैं.

It doesn’t get better than us Sharma sisters .. Happy Sunday people .

A post shared by Aisha (@aishasharma25) on Nov 18, 2017 at 7:30pm PST

‘जुड़वा-2’ से नहीं जुड़ पाया नाता
मॉडल, एक्ट्रेस और कत्थक डांसर आएशा शर्मा को 2017 में रिलीज फिल्म ‘जुड़वा-2’ के जरिए डेब्यू करने का मौका मिला था. लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से वे वरुण धवन के साथ काम करने से चूक गईं. हालांकि, अब उन्होंने अब मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘सत्‍यमेव जयते’ से बड़े पर्दे पर एंट्री ली है.

एक्ट्रेस आएशा के पिता अजीत शर्मा और बहन नेहा शर्मा ने चुनाव के दौरान रोड शो किया था.

बता दें इस फिल्म को टी-सीरीज के भूषण कुमार और निखिल आडवानी ने प्रोड्यूज किया है. इस फिल्‍म में जॉन अब्राहम, आएशा शर्मा और मनोज वाजपेयी के अलावा एक्ट्रेस नूरा फतेही भी नजर आएंगी. नूरा का आइटम नंबर ‘दिलबर-दिलबर’ रिलीज हो गया है जिसे यू-टृयूब पर 15 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है