भागलपुर लोकसभा सीट पर जदयू और महागठबंधन की ओर से कौन प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेंगे, अब होली बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। लेकिन इस बीच दो विधायकों के बयान से राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है। जदयू के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने दावा किया है कि जदयू से उनका टिकट कंफर्म हो गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अजय मंडल को टिकट के सवाल पर कहा कि पांच साल तक अजय मंडल जनता से भागते रहे हैं। उससे पहले पांच साल तक बुलो मंडल ने भागलपुर के लोगों को ठगा है। इसलिए अब उन्हें ही टिकट मिलेगा।
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि भागलपुर की सीट अगर कांग्रेस को मिलती है तो यहां की उम्मीदवार मेरी बेटी नेहा शर्मा भी हो सकती हैं। पार्टी अगर कहेगी तो चुनाव हम लड़ेंगे। हालांकि इसके लिए 26-27 मार्च तक इंतजार करना पड़ेगा।

