भागलपुर : कार्मेल स्कूल में सम्मानित हुईं संचिता वसु.. अभिनय का डंका बजाया
भागलपुर : जिस माउंट कार्मेल स्कूल में अपनी स्कूलिंग करते हुए संचिता वसु ने अभिनय की दुनिया में अपने अभिनय का डंका बजाया। उसी स्कूल में संचिता वसु का गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में सम्मान किया गया। स्कूल के असेंबली में स्कूल की सभी छात्राओं की मौजूदगी में स्कूल के मैनेजर सिस्टर मेरेशियन, उप प्राचार्या सिस्टर आशा ने संचिता वसु को सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सम्मानित होने के बाद संचिता वसु ने कहा कि अपनों के बीच जब सम्मान मिलता है तो उपलब्धियां अपने आप ही बड़ी हो जाती है। इस मौके पर संचिता ने अपने संघर्ष की दास्तां छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच साझा किया। स्कूल के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार साह ने बताया कि संचिता आज की तारीख में इसी स्कूल में 12वीं में विज्ञान की छात्रा है। संचिता ने टिकटाक में अपना रील बनाते हुए लाखों लोगों को अपने अभिनय से परिचय कराया और टिकटाक स्टार बनने का गौरव हासिल किया।

उसकी पहली साउथ इंडियन फिल्म ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो बीते दो सितंबर को देश-विदेश में रिलीज हुई और सुपरहिट रही। इसको लेकर माउंट कार्मेल स्कूल परिवार खुश है। इस मौके पर स्कूल की शिक्षिका चित्रा, संगीता, निक्की, सीमा, विक्रम, बमबम, रवि, अभिषेक, रूपक, राहुल, श्यामल, राहिद, नीलेश, पंकज आदि की मौजूदगी रही।

