भागलपुर : एक नंबर पर थे पैसेंजर, तीन पर आई ट्रेन… और मच गई अफरा-तफरी…यात्रियों की सांसें फूल गई

भागलपुर / पटना

भागलपुर : पूछताछ काउंटर पर तैनात रेल कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा सुबह हावड़ा-गया एक्सप्रेस के यात्रियों को भुगतना पड़ा। इसके यात्री प्लेटफॉर्म संख्या एक पर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे, पर, अचानक ट्रेन आने की उद्घोषणा तीन नंबर हो गई। ऐसे में यात्री भागे-भागे तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंचे। बैग और सामान लेकर दौड़भाग में कई यात्रियों की सांसें फूल गई। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाएं, बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों को झेलनी पड़ी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, हावड़ा से चलकर गया जाने वाली ट्रेन संख्या 13023 अप हावड़ा-गया एक्सप्रेस अमूमन भागलपुर जंक्शन पर अमूमन एक नंबर प्लेटफॉर्म पर आती है। ट्रेन के पहुंचने का समय सुबह 4.15 है और 10 मिनट ठहराव के बाद खुलती है। रविवार को ट्रेन 28 मिनट विलंब से चल रही थी। यात्री प्लेटफॉर्म संख्या एक पर हावड़ा-गया का इंतजार कर रहे थे।

सुबह चार बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक एक बार भी ट्रेन के बारे में उद्घोषणा न तो माइक से की गई और न ही कंप्यूटर से। ऐसे में यात्री लाइव स्टेटस पर जानकारी ले रहे थे। इस बीच 4.35 बजे माइकिंग हुई कि हावड़ा-गया एक्सप्रेस तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर आएगी। इसके बाद यात्रियों एक नंबर से तीन नंबर पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज की ओर दौड़ लगाने लगे। कई यात्री तीन पर पहुंचे भी नहीं थे कि ट्रेन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर रही थी। ऐसे में किसी तरह यात्री कोच में सवार हुए। ट्रेन का ठहराव भागलपुर में दस मिनट है। ट्रेन सुबह 4.41 बजे आई और 4.48 बजे खुल गई। इस कारण कई यात्री ट्रेन पर सवार नहीं हो सके।

एनाउंसमेंट से अंजान रहे यात्री

रेलवे स्टेशन पर एनाउंसमेंट के लगे लाउडीस्पीकर से ट्रेनों की सूचना सीमित दायरे में ही सिमटकर रह गया है। इससे प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर खड़े यात्रियों तक आवाज पहुंचती। इस वजह से मुख्य गेट सहित शेड तक में ही यात्रियों की भीड़ जमा रहती है।

टिकट काउंटर भी दो ही खुले थे

सुबह चार बजे से लेकर छह बजे तक किऊल, बांका, साहिबगंज की ओर जाने के लिए ट्रेनें है। इस वजह से यात्रियों का हुजूम भी सुबह में खूब रहता है। रविवार की सुबह साधारण टिकट काउंटर दो ही खुले थे। एक बुजुर्ग और एक सामान्य काउंटर। ऐसे में टिकट लेने के लिए एक ही काउंटर पर यात्रियों की भीड़ उमड़ गई।

मुख्य बातें

-01 बार ही किया गया उद्घोषणा

-04 बजे सुबह से ही ट्रेन का इंतजार कर रहे थे यात्री

-15 से 20 मिनट पहले की जाती है उद्घोषणा

-05 मिनट पहले माइक से दी गई जानकारी