नवगछिया : कदवा ओपी थाना क्षेत्र बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ पर सोमवार को मोटरसाइकिल की हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घायलों में मधेपुरा जिला के पुरैनी थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी गोपाल मेहता के पुत्र नीतीश कुमार, मां शीला देवी, बहन रूबी कुमारी शामिल है. घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया.

जानकारी के अनुसार सभी नवगछिया से अपने घर मधेपुरा गणेशपुर जा रहे थे. इसी दौरान बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ पर सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसे धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
